सरायपाली

सरायपाली:स्पीयर मांगने को लेकर विवाद महिला समेत परिवार के चार लोगों से मारपीट

सरायपाली। वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर में खेत में दवाई छिड़कने वाले स्पीयर को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत उसके पति और दो बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता 26 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने घर में थी। इसी दौरान उसके ढेड़ ससुर का बेटा सुशील कुमार मिर्धा स्पीयर मांगने घर आया। स्पीयर देने से मना करने पर सुशील ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने महिला के बाएं गाल पर थप्पड़ मारते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की।
झगड़ा छुड़ाने पहुंचे महिला के पति श्रीराम मिर्धा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि सुशील मिर्धा की मां ममता मिर्धा और भाई विजय मिर्धा भी मौके पर पहुंचे और तीनों ने मिलकर महिला, उसके पति तथा बेटी हस्तीना और बेटे प्रवीण के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट में महिला के बाएं गाल व बाल खींचने से चोट आई, जबकि उसके पति की आंख के नीचे, ऊपर तथा दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगी। बेटी हस्तीना की दाहिनी कोहनी तथा बेटे प्रवीण के बाएं घुटने और एड़ी के पास चोट आई है। घटना के दौरान पड़ोसी झूलिया मिर्धा, बोधन मिर्धा और डिग्री ने घटना देखी तथा बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!