महासमुंद:गाली-गलौज के बाद दंपती पर हमला जानिए मामला

महासमुंद। वार्ड नंबर 07 खरोरा में दुकान के सामने सफाई करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपनी फैंसी दुकान के सामने झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अशोक चंद्राकर वहां पहुंचा और कचरा उसकी ओर फेंकने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा।
पीड़िता के पति भागवत प्रसाद धीवर ने गाली-गलौज करने से मना किया, जिस पर खिलेन्द्र चंद्राकर और रितिक चंद्राकर भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने दंपती से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना को पड़ोसी अगनू बरिहा द्वारा देखे जाने की बात कही गई है।
मारपीट में महिला के बाएं हाथ और बाएं घुटने में चोट आई, जबकि उसके पति के दाहिने घुटने और बाएं पैर में चोट लगी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अशोक चंद्राकर, खिलेन्द्र चंद्राकर और रितिक चंद्राकर के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




























