बसना

पिरदा महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

 

स्थानीय शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उनके उत्साहवर्धन हेतु प्राचार्य डॉ. अमृत लाल पटेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी हिन्दी के सहायक प्राध्यापक श्री अंकित भोई के मार्गदर्शन में वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा नायक, सभापति संचार विभाग जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य और कर्मा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही ओड़िया और हिन्दी गीतों और समसामयिक गानों पर आधारित नृत्य के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न खेलकूद, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा नायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को ऐसे मंच मिलना गौरव की बात है।” कार्यक्रम में राष्ट्रीय खोखो टीम में चयनित प्रिया पुहुप को सम्मानित करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मुकेश तिवारी एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा सुकमोती पटेल को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा सत्रभर में संपन्न हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी दिए गए। दिलशान अली और होतांशु प्रधान को मिस्टर फेयरवेल चुना गया जबकि मंजू गिरी और नीलम कोसरिया को मिस फेयरवेल से नवाजा गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री त्रिलोचन नायक जी (लुंगी वाले बाबा), सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेश नायक जी, शिशु मंदिर स्कूल एवं गायत्री पीठ पिरदा के संचालक श्री देवचंद नायक जी, सरपंच पिरदा श्री रंजन भोई जी, उपसरपंच स्थानीय जन प्रतिनिधि व समाजसेवी श्री लखपति नायक जी एवं सेजेश पिरदा से लोरिस सर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्री नवीन कुमार साहू एवं प्राणिशास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्रीमती सपना भोई के साथ छात्रा सोनम पटेल एवं सुरुचि पंडा ने किया। आभार प्रदर्शन इतिहास के सहायक प्राध्यापक श्री अनिल दीवान ने किया। महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, गैर शैक्षणिक स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!