महासुमंद

महासमुंद:बेलसोंडा में खड़ी ट्रेक्स को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

महासमुंद। जिले के ग्राम बेलसोंडा में सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में खड़ी ट्रेक्स वाहन को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलसोंडा निवासी एक चालक, जो बालाजी पावर प्लांट में ड्राइवरी का कार्य करता है, 13 जुलाई 2026 की रात बालाजी पावर प्लांट के गेस्ट हाउस खरोरा से ट्रेक्स वाहन क्रमांक CG 04 MC 6694 लेकर बेलसोंडा स्थित प्लांट की ओर जा रहा था। रात करीब 9:50 बजे वह एनएच-353 स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल, बेलसोंडा के पास वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर प्लांट कर्मचारी प्रदीप पटेल का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ट्रेक्स को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रेक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मौजूद प्रदीप पटेल ने भी हादसा देखा। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!