
भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम छेड़ते हुये 6 और 7 जून को दो लोंगो को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पहला मामला : 45 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी अनुसार मुखबीर की सुचना पर ग्राम चनाट मे आरोपी अजय पटेल पिता बसंत पटेल उम्र 36 वर्ष साकिन चनाट चौकी भँवरपुर द्वारा अपने घर में अवैध रूप से हाथ भटठी से महुआ शराब बनाते हुए पाये जाने पर आरोपी अजय पटेल के कब्जे से एक नीले रंग के 50 लीटर वाली प्लास्टिक ड्रम मे करीब 45 लीटर महुआ शराब जुमला 45000 एम एल कीमती 9000 रुपये एवम शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री 02 नग इण्डेन कंपनी का सिलेण्डर , 02 नग गैस चूल्हा , 04 नग टीन,02 नग गुंडी , 01 नग मग्गा,02 नग चांडी , 02 नग पाईप कुल कीमती 6000 /- रुपये कुल जुमला कीमती 15000 /- रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दूसरा मामला : 09 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 06 जून को मुखबीर की सुचना पर ग्राम मुड़ीडीह पास में बिना नंबर लाल कलर मोटर साइकिल में अवैध परिवहन करते आरोपी दयाराम सिदार पिता शौकीलाल सिदार उम्र 35 साल साकिन भवरपुर वार्ड नंबर 20 चौकी भंवरपुर थाना बसना के कब्जे से एक लाल कलर की मोटर साइकिल हीरो पैसन बिना नंबर किमती 35000 रुपये एवं अवैध रूप से हाथ भट्टी से बना 09 लीटर महुआ शराब किमती 1800 /- रुपये कुल रकम 36800 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।


























