बसना:अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार को मारी ठोकर

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।नरेन्द्र कुमार साव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कुडेकेल का रहने वाला है कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 12/11/2025 को पिताजी रामजी साव अपने सायकल से बंसुला से बसना की तरफ आ रहा था कि दोपहर करीब 03/30 बजे छाबडा बूट हाउस के सामने मेन रोड बसना में अज्ञात मोटर सायकल का चालक अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पिताजी रामजी साव के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीहडेंट कर दिया जिससे पिताजी के दाहिना हाथ एवं दाहिना पैर में चोट लगा है जिसे ईलाज के लिये सामुदायिक स्वाठस्य् े केंद्र बसना ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से गायत्री हास्पिटल रायपुर में भर्ती कर ईलाज कराये है ईलाज दौरान चोटों का एक्सीरे कराने से पता चला कि पिताजी का पैर व हाथ टूट गया है पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























