बागबाहरा: डंडे से पिटाई जानिए मामला

बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।श्रवण साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 09 कर्रापारा बागबाहरा मे रहता है कक्षा बारहवीं तक पढाई किया है। हलवाई का काम करता है दिनांक 07/05/2026 को अपने घर मे था दोपहर करीब 02/00 बजे घर के बाहर गाली गुप्तार करने की आवाज आई तब अपने घर से बाहर निकलकर देखा मोहल्ले के संतोष यादव उर्फ बउ और उसका दोस्त प्रेम चौहान घर के बाजू मे अश्लील गालियां देकर चिल्ला रहे थे तब इन लोगो को गालियां देने से मना किया तब ये लोग बोले मना करने वाला कौन होता है कहकर ये दोनो जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौडाये तब मे दौडकर अपने घर के पास गया उसी समय संतोष यादव उर्फ बउ अपने हाथ मे रखे डंडे से सिर मे मारा तथा प्रेम चौहान अपने हाथ से मारपीट किया है संतोष यादव के मारने से सिर से खून निकलने लगा तब बचाओ बचाओ चिल्लाया तो मोहल्ले के तिलेश्वर महानंद और राजकुमार नेगी आकर बीच बचाव किये है। संतोष यादव और प्रेम चौहान के द्वारा बुरी बुरी गालियां देने से सुनने मे बहुत बुरा लगा है इन लोगो के इस व्यवहार से बहुत डरा एवं सहमा है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























