सरायपाली

सरायपाली :तू मना करने वाली होती कौन है कहकर चाकू से हमला

सरायपाली ( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में बनिता स्वाईं ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर सरायपाली में रहती है होटल में रोजी मजदूरी की काम करती है दिनांक 08/11/2022 के शाम को 7 बजे अपने घर के दिवाल को चूना पोत रही थी कि उसी समय मिथुन बारी उन्हें देखकर पुरानी रंजिश पर से अश्लील गाली गलौच किया तो वह उसे गाली देने से मना की तो वह तू मना करने वाली होती कौन है कहकर विवाद किया तथा अपने घरवालों को लेकर आया तथा सभी एकराय होकर खीरचंद बारी, माधो बारी, पिन्टू बारी, लोकनाथ बारी चारों हाथ मुक्का से मारपीट किये बीच बचाव करने उनकी मां पद्मा बाई, भाभी रीना स्वाईं आई उनके साथ भी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर मारपीट किये। मिथुन बारी अपने घर से सब्जी काटने का चाकू लाकर उनके ऊपर वार किया जिसे वह अपने हाथ से पकड़ने की कोशिश की तो उनके बायें हाथ की ऊंगली कट गई और काफी खून निकला है । उनकी मां एवं भाभी को भी मारपीट से चोट लगी है। चाकू को वह मिथुन बारी से छिनकर रखी है । घटना को बुचु मिर्धा एवं उनकी छोटी बच्ची गौरी स्वाईं व अन्य लोग देखे हैं। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 147-IPC, 148-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!