सरायपाली : बस ट्रक से टकराई… यात्री घायल

सरायपाली (काकाखबरीलाल). खम्हारपाली तालाब के पास एक बस चालक की लापरवाही से उसमे सवार कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया.
जानकारी के अनुसार कोयला लेकर झारसुकडा से रायपुर जा रही एक ट्रक को लक्ष्मी ट्रेवल्स की एक बस ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे बस मे बैठे लोगों को भी चोट आई है.
मामले में पीड़ित ट्रक चालक ने बस चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. जिसपर पुलिस द्वारा बस चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है.
ट्रक क्रमांक CG 06 GP 6155 के चालक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 मई को रात करीब 2 बजे झारसुगड़ा ओड़िशा से कोयला ट्रक में भरकर वापस आते समय खम्हारपाली तालाब के पास बरगढ से रायपुर की ओर जा रही बस लक्ष्मी ट्रेवल्स के क्रमांक CG 06 GS 8172 के चालक ने अपने बस को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक से चलाकर उसके ट्रक को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे ट्रक का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे बस मे बैठे कई लोगों को चोटे आई. इसके बाद घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये ले जाया गया.

























