देश-दुनिया
मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन

मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ का कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड समेत राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों समेत केके के तमाम प्रशंसकों में शोक की लहर है। केके के प्रशसंक केवल भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भारी संख्या में हैं। पीएम मोदी ने भी केके के निधन पर भी शोक जताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान 53 वर्षीय गायक केके की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जैसे ही होटल लौटे तो नीचे गिर गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कोलकाता के मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
AD#1

























