सरायपाली: शुभा नर्सिंग होम में 11 अक्टूबर को उपलब्ध रहेंगे मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवड़े

सरायपाली। क्षेत्र के लोगों को मूत्र रोगों के उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला सरायपाली में 11 अक्टूबर रविवार को मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवड़े अपनी सेवाएं देंगे। वे रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. पंकज नरवड़े (MBBS, MS, MCh यूरोलॉजी) प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को शुभा नर्सिंग होम में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस क्रम में 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा।
शिविर में किडनी, मूत्राशय एवं प्रोस्टेट से संबंधित बीमारियों का परीक्षण और उपचार, किडनी एवं मूत्राशय की पथरी, पेशाब में जलन, रुकावट, बार-बार पेशाब आने, मूत्र संक्रमण (UTI), पेशाब में खून आने तथा पुरुषों की यौन एवं प्रजनन संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा। इसके अलावा प्रोस्टेट संबंधी रोग, हाइड्रोसील, हर्निया एवं फिमोसिस जैसी समस्याओं के उपचार और ऑपरेशन संबंधी सलाह भी दी जाएगी।
शुभा नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार, मरीज झिलमिला स्थित नर्सिंग होम में पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए 9131622029 और 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली।






























