सरायपाली

सरायपाली में रोजगार का अवसर: ऑफिस असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, टैली का ज्ञान जरूरी पढ़े पूरी डिटेल्स

सरायपाली। नगर में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार यह पूर्णकालिक वेतनभोगी पद है। इसके लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही टैली (Tally) के उपयोग एवं बुनियादी लेखांकन (अकाउंटिंग) का ज्ञान होना चाहिए।
भर्ती के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी में अच्छे संवाद कौशल रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को कार्यालय में फोन कॉल और ग्राहकों से समन्वय, दस्तावेजों एवं डेटा का प्रबंधन तथा बैठकों की समय-सारणी और फॉलोअप जैसे कार्य करने होंगे।
विज्ञापन में बताया गया है कि चयनित अभ्यर्थी को पूर्णकालिक वेतनयुक्त नौकरी के साथ पेशेवर वातावरण में काम करने और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।
आवेदन कैसे करें: इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा (सीवी/रिज्यूमे) ई-मेल office.casachinagrawal@gmail.com पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7509447771 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!