सरायपाली : शुभा नर्सिंग होम में 11 अक्टूबर को उपलब्ध रहेंगे न्यूरोसर्जन डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) के न्यूरोसर्जन विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर 11 अक्टूबर 2026, रविवार को सरायपाली में मरीजों को परामर्श देंगे। वे झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में उपलब्ध रहेंगे। यहां मरीज मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों से संबंधित बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह ले सकेंगे।
डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर (MBBS, MS, MCh न्यूरोसर्जरी) प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को शुभा नर्सिंग होम में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान सिरदर्द, बार-बार चक्कर आना, हाथ-पैरों में कमजोरी या सुन्नपन, मिर्गी के दौरे, बोलने अथवा याददाश्त में परेशानी और गर्दन व रीढ़ की नसों में दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
मस्तिष्क एवं रीढ़ संबंधी बीमारियों का मिलेगा परामर्श
शुभा नर्सिंग होम में मरीजों को ब्रेन ट्यूमर के उपचार एवं सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, सिर की चोट (हेड इंजरी), ब्रेन हेमरेज एवं स्ट्रोक से संबंधित परामर्श तथा नसों से जुड़ी बीमारियों के उपचार के संबंध में विशेषज्ञ सलाह मिलेगी। इसके साथ ही ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, मस्तिष्क और रीढ़ से जुड़ी गंभीर समस्याओं में समय पर जांच और उचित उपचार महत्वपूर्ण होता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
यहां मिलेगा परामर्श
डॉ. महाकालकर 11 अक्टूबर को शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में उपलब्ध रहेंगे। परामर्श एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।






























