सरायपाली:शिक्षा सप्ताह का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश के सभी शासकीय ,अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरे दिन आज दिनांक 24.7.2024 को शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री में स्थानीय खेलों को जानना व खेलना ,योग व प्राणायाम करना, खेलो इंडिया के खेल – खेलना, खेल खेल में पढ़ाई करना, बच्चों व शिक्षकों के प फिटनेस के प्रति जागरूकता,आदि अभियान चलाया । खेल एवं खेल- खेल से पढ़ाई करने में शिक्षा में चंद्रभानु पटेल के द्वारा गतिविधि के माध्यम से पृथ्वी के घूर्णन गति से दिन रात कैसे होता है उसके बारे में बताया गया ।तथा स्थानीय खेल जैसे गेड़ी ,फुगड़ी ,कंचा, आदि खेल से अवगत कराया उसके पश्चात अन्य खेल जैसे कैरम, , लूडो, शतरंज खेल में भाग लेने वाले बच्चों का नाम भूपेंद्र चौहान, योगेश प्रधान कु नंदिनी, सारिका, गरिमा, पिया, अंजू शिवानी, अंकित, तेजकुमारी , हर्ष, कार्यक्रम में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल एवं शिक्षक राजेंद्र कुमार निर्मलकर द्वारा स्वाथ्य एवं योग प्राणायाम के बारे में बताया ।इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल , प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल शिक्षक राजेंद्र कुमार निर्मलकर, सविता पटेल, अनुसूया पटेल, ममता पाणिग्रही उपस्थित थे।


























