सरायपाली :मोहदा हायर सेकेण्डरी स्कूल में विभिन्न शिक्षाप्रद प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शास हायर सेकंडरी स्कूल, मोहदा में विगत सप्ताह संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल एवं युवा इको एवं गणित क्लब के प्रभारी मालिकराम पटेल (व्याख्याता) के मार्गदर्शन में विद्यालय में विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधि एवं विद्यालय के बच्चों उनके प्रतिभाओं एवं कला, क्षमता,योग्यता अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से,पाक कला, चित्रकला,पोस्टर, फैंसी ड्रेस, वाद विवाद, कक्षा सफाई प्रतियोगिता, भाषण, आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा उत्साह एवं रुचि अनुसार भाग लिए। तथा अपने प्रतिभा एवं कला को मंच में प्रदर्शित किए। इन विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों में निर्णायक शिक्षको द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चुना गया जिसमें सभी स्थान के लिए कांटे की टक्कर हुई इसमें कई प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप प्राप्त किए। इस आयोजन में प्रमुख रूप से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता थी जिसमें विभिन्न महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा में अपनी कला को मंच पर प्रदर्शित किए जिसमें उनका परिचय जीवनी उनके बारे में प्रतिभागी को प्रश्न पूछकर विशेष जानकारी एवं वेश भूषा के आधार प्रथम स्थान कु पिंकेश्वरी राणा (सावित्री बाई फुले -11वीं) द्वितीय कु वैष्णवी साहू (रानी लक्ष्मीबाई -10वीं) कु वंदना पटेल (शिक्षिका-12वीं) सयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, तृतीय कु भामिनी पटेल (भारत माता -11वीं),सोनिया दास (छ ग महतारी 9वीं), यशोदा टिकुलिया (आई ए एस- 10 वीं) मिलकर तृतीय स्थान प्राप्त किए। इन सभी प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों को एवं प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 26 जन 23 को पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। इन सभी विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने युवा इको एवं गणित के प्रभारी मालिकराम पटेल एवं सभी शिक्षकों को इन गतिविधियों के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं कला के अनुरूप अपने जीवन आगे बढ़ने व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण श्री के साहू , बी एल यादव, एच आर चौधरी बी के पटेल, वी पी गुप्ता, डी एल पटेल,एस यादव मैडम, वी डी टिकुलिया, जी एस चौहान, हरिहर चौधरी आदि उपस्थित थे।



























