पटेवा
पटेवा:नरतोरा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, एक्टिवा क्षतिग्रस्त

पटेवा ।थाना क्षेत्र के नरतोरा एचपी पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। छिलपावन निवासी शमशेर खान ने बताया कि उसकी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-06-GZ-8262 को उसके दोस्त देवेन्द्र हाथी और डेनिस कश्यप बागबाहरा से लौटते समय चला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज और लापरवाहीपूर्वक चल रही बाइक क्रमांक CG-06-GH-2331 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेन्द्र हाथी के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई, जबकि डेनिस कश्यप के सिर, चेहरा, हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
AD#1






























