महासमुंद:तुम लोगो के कारण मै अपनी गाडी से गिरा हूं कहकर पिटाई


महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का, बेल्ट एवं डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।तरूण पाल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बम्हनी थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, कक्षा 10वी तक पढाई किया है बेलसोण्डा पावर प्लांट में मजदुरी का काम करता है। गांव का जितेन्द्र साहू भी बेलसोण्डा पावर प्लांट में मजदुरी का काम करता है। दिनांक 27/05/2025 को सुबह करीब 08 बजे स्वयं और जितेन्द्र साहू बेलसोण्डा पावर प्लांट में काम करने गये थे, काम करने बाद रात्रि करीब 08/20 बजे अपनी मोटर सायकल में जितेन्द्र साहू को बिठाकर अपने गांव बम्हनी जा रहा था कि रात्रि 09 बजे नांदगांव रोड राजू पत्थर पालिस फैक्ट्री के पास ग्राम बम्हनी पहुचे उसी समय देखे की गांव का मिथलेश यादव अपनी मोटर सायकल से आ रहा था कुछ दुर जाकर मिथलेश यादव अपनी गाडी से स्लिप होकर गिर गया तब स्वयं और जितेन्द्र साहू मिथलेश यादव को उठाने गये, तो मिथलेश यादव एवं जितेन्द्र साहू को बुरी बुरी गालिया देकर बोलने लगा कि तुम लोगो के कारण मै अपनी गाडी से गिरा हूं कहकर वाद विवाद करने लगा और अपने मोबाईल से फोन करके अपने भाई एव अपने पिता को बुलवाया कुछ देर में उसका भाई हरिश यादव तथा उसके पिता गिरवथ यादव आये और ये लोग भी को बुरी बुरी गालिया देकर हाथ मुक्का, बेल्ट एवं डंडे से मारपीट करने लगे तब अपने मोबाईल से अपने दोस्त डोमन साहू को फोन किया तब डोमन साहू व क्षमानिधि साहू आकर झगडा को शांत कराये है। मारने से जितेन्द्रं साहू के सिर, गर्दन एवं पैर मे चोटे आयी है स्वयं को चोटे नहीं आयी है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























