महासमुंद:गाली गलौज कर हाथ मुक्का चप्पल से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का चप्पल से मारपीट का मामला सामने आया है। मंजु साहू ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड न0 02 ईमलीभाठा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद में अपने परिवार के साथ रहती है। कक्षा 9वी तक की पढाई किया है, सिलाई का काम घर में ही करती है । विगत ढेड वर्ष से गुल्लूर निवासी हेम प्रकाश ढीढी से शोसल मिडिया से जान पहचान हुई थी तथा मोबाईल से आपस में बातचीत करते थे। कुछ दिनो से बातचीत करना बद कर दी तथा उसके मोबाईल न0 ********** को ब्ले0क लिस्टे में डाल दी थी फिर भी अन्य नम्बकर से फोन करता था, फोन नहीं करने को मना किया तो हेम प्रकाश ढीढी दिनांक 09/04/2025 के शाम करीब 05/00 बजे घर निवास में आकर मेरे साथ बातचीत नहीं करती हो मेरा नम्बर को ब्ले0क लिस्टे मे डाल दी हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का व चप्पल से मारपीट किया, मारपीट से बाये कनपटी के पास चोट आयी है। घटना पडोसी देखे सुने है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























