महासुमंद
कार की ठोकर से बाईक क्षतिग्रस्त

खल्लारी (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रत्नु यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन सिंघनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । दिनांक 10/04/2023 के करीबन 04.45 बजे अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GV 0248 से खल्लारी मंदिर तरफ से महासमुंद की ओर जा रहा था। जैसे ही NH353रोड खल्लारी चौक डिवायडर के पास पहुंचा था की चरौदा तरफ से रांग साईड से आ रही मेहरून कलर की मारूती 800 कार क्रमांक CG 06 3334 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुये आकर उनके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे मोटर साकयल सहित गिर गया। मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं दाहिने पैंर के पिर्री, एंडी में, दाहिने कोहनी में चोंट आकर दर्द हो रहा है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























