महासमुंद: बीटीआई रोड के पास बाईक के ठोकर से स्कुटी क्षतिग्रस्त


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चांदनी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 29 शास्त्रि चौक भलेसर रोड महासमुंद की रहने वाली है। शासकीय कालेज महासमुंद में पीजीडीसीए की पढाई कर रही है। कि दिनांक 08.06.24 को अपने स्कूटी क्र0 CG 04 MR 6090 से अपनी बडी बहन बैजंती साहू के साथ मौहारी भाठा से निजी काम कर वापस अपने घर आ रही थी कि सुबह करीब 10.30 से 11.00 बजे के मध्य जैसे ही बीटीआई रोड विशाल मेघामाट के पास पहुची थी के बरौंडा चौक की तरफ से एक मोटर सायकल क्र0 CG 04 KP 0967 का चालक अपने मोटर सायकल को विपरित दिशा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से लाकर स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया जिससे स्वयं और बडी बहन दोनो स्कूटी सहीत रोड पर गिर गये। एक्सीडेंट से दोनो पैर, सिर, हाथ, कंधा में चोट लगी है बडी बहन को चोट नही लगी है, एक्सीडेन्ट से स्कुटी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना को घना आटो सेंटर का मालिक देखे है फिर डायल 112 पुलिस वाहन से ईलाज हेतु अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद लेकर गये। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है
























