महासमुंद : फार्मास्टि के घर चोरों ने बोला धावा नगदी रकम सहित सोने के जेवरात ले उड़े

महासमुंद. जितेन्द्र सोन ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह त्रिमुर्ति कालोनी वार्ड न0 16 महासमुन्द का निवासी है , आदित्य अस्पताल महासमुन्द मे फार्मास्टि का काम करता है कि दिनांक 20 अगस्त के शाम 07.00 बजे घर मे ताला लगाकर टिकरा पारा रायपुर परिवारिक काम से गया था, कि दिनांक 21 अगस्त के 03.45 बजे वापस घर गया तो देखा की मेन गेट का ताला टुटा हुआ गेट खुला था घर अंदर जाकर देखा तो पिछे का दरवाजा खुला हुआ था, कमरा अंदर गये तो कमरे मे रखे गोदरेज आलमारी का दरवाजा टुटा हुआ था, आलमारी मे रखे नगदी रकम 2,70,000/- रूपये, सोने का चैन ,नेकलेस,लाकेट,बिस्कीट,ताबीज,अंगुठी एवं चांदी का पायल पतला मोटा बिछिया,मुर्ति,सिक्का,सिंदुर डिब्बा,चाबी रिंग,करधन और गुल्लक मे रखे नगदी रकम जुमला किमती 3,50,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा के ताला तोड कर अंदर प्रवेश कर आलमारी के लाकर को तोडकर उक्त रखे सामान को चोरी कर ले गया है पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















