महासमुंद : छात्रावास में प्रवेश के लिए भटक रही दिव्यांग छात्रा

पटेवा क्षेत्र की एक दिव्यांग बालिका मचेवा कन्या छात्रावास में प्रवेश के लिए भटक रही है। मचेवा कन्या छात्रावास में प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त होने के कारण उसे जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं एक निर्धन बालिका भी छात्रावास के लिए भट रही है।दोनों बालिका मचेवा में छात्रावास दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर से कलेक्टोरेट पहुंचे। बता दें कि समाज कल्याण विभाग और श्रम विभाग के पास कई योजनाएं है, जो ऐसे लोगों की सहायता करती है, लेकिन लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में सारी योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
ग्राम बरेकेला पोस्ट नरतोरा पटेवा निवासी दिव्यांग देवांगना पिता हेमदास ने बताया कि 2022-23 में बीएससी प्रथम वर्ष में महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश लिया है। महासमुंद से गांव करीब 50 किमी दूर है। आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आर्थिक स्थिति भी खराब है, इसलिए महाविद्यालय के मचेवा स्थित छात्रावास में रहकर पढ़ाई पूरी कर सकती हूं। लेकिन वर्तमान में छात्रावास प्रवेश की तिथि समाप्त होने के कारण प्रवेश नहीं दिया है। इसलिए कलेक्टर से छात्रावास में जगह दिलाने की मांग करने आई हूूं।
वहीं उसी गांव की राजेश्वर पिता पीलादाऊ भी छात्रावास में जगह की मांग करने कलेक्टोरेट पहुंची है। उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब मजदूर वर्ग के परिवार की है। आर्थिक स्थिति खराब है, इसलिए प्रतिदिन आना-जाना नहीं कर पाएगी। महाविद्यालय के छात्रावास में जगह मिलती है तो पढ़ाई पूरी हो जाएगी। इसी मांग को लेकर पहुंची हूं।





















