पिथौरा : गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

अज्ञात ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे साइकिल में सवार एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के गड़बेड़ा चौक के पास की बताई जा रही है। घायल को डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाडेपाली (सोनासिल्ली) थाना पिथौरा निवासी गौरव मांझी एवं गांव के श्यामलाल भोई दोनों साथ साइकिल में अपने साढ़े के घर 19 अगस्त को ग्राम खम्हन गए थे। रविवार शाम पांच बजे ग्राम खम्हन से साइकिल से दोनों वापस आरहे थे।
ग्राम गड़बेड़ा के पास पहुंचे थे कि उसी समय राष्ट्रीय राजमार्ग- 53 में कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर साइकिल को ठोकर मर दिया।
इससे साइकिल के पीछे बैठे गौरव मांझी व साइकिल चल रहे श्यामलाल भोई दोनों सड़क पर गिर गए। इससे गौरव मांझी के सिर एवं शरीर में अंदरूनी चोंट आने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल श्यामलाल भोई को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पिथौरा में भर्ती कराया गया।


























