नियमो का पालन करने में कर रहे कोताही, बाहर से आने वाले श्रमिक नहीं रहना चाहते क्वारण्टाइन सेंटर में

नंदकिशोर अग्रवाल/काकाखबरीलाल/पिथौरा नगर- दिनांक 11/06/2020 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेंभूरकर के निर्देशन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय पिथौरा श्री पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा एन के स्वर्णकार आज दिनाक 11.06.2020 को ठाकुर दिया खुर्द के सरपंच के द्वारा थाना में आकर रिपोर्ट किया कि खपराखोल के जगन्नाथ साहू ग्राम खपरा खोल ठाकुर्दिया पंचायत में में आता है जगन्नाथ साहू अपने पत्नी बच्चे जो ईट भट्टा उत्तर प्रदेश गया था वहां से कल दिनांक 10.06.2020 को रात्रि करीबन 11:00 बजे गांव में आकर अपने घर चला गया शासन के आदेश के अनुसार 14 दिन तक ठाकुरदियाखुर्द के स्कूल में कोरेन टाइम में रहना था जो शासन के आदेश की अवहेलना कर सीधे अपने घर पर जाकर रहने लगे गांव के सरपंच पंच कोटवार के द्वारा उनको समझाया गया लेकिन वह इनकार किया ।जिससे कोविड-19 महामारी फैलने का आशंका है जो आज लिखित में ठाकुर्दिया खुर्द के सरपंच के द्वारा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया जो जगन्नाथ साहू के विरुद्ध धारा 188 269 270 भा. द .वि. महामारी अधिनियम 3 मामला दर्ज किया गया बात थाना प्रभारी हमराह स्टाफ रवाना होकर जगन्नाथ साहू को ठाकुरर्दिया खुर्द के स्कूल में शिफ्ट किया गया। बाद वहां से रवाना होकर ग्राम पंचायत जंघोरा श्रमिकों को चेक किया गया एवं उनसे पूछा गया डॉक्टर के द्वारा समय समय में चेक होता है कि श्रमिको के द्वारा बताया गया कि चेक होता है। ग्राम पंचायत परसापाली पोटापरा चेक किया एवं मास्क सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को हिदायत दिया गया ।शासन प्रशासन के कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु शासन प्रशासन का नियमों का पालन करने हिदायत दिया गया।लेकिन बात यहीं तक नहीं है श्रमिकों को लाने वाली बसें भी इनको बीच शहर में अल सुबह उतार कर चलते बनती है किस्से ये भोजन को तलाश में इधर उधर शहर में भटकते देखे जा सकते हैं।वैसे पता चलने पर पुलिस प्रसाशन अपनी ओर से इनकी ब्यवस्था करने की भरपूर कोशिश कर रही है।क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अन्य प्रांतों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों के इस तरह वापस आने तथा बिना सुरक्षा के शहर में घूमने से कोरोना के संक्रमण का खतरा कहीं ज्यादा बढ़ गया है।वही प्रसाशन अपनी ओर से लोगों को सुरक्षा के उपाय यथाआस्क एवम सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की अपील भी कर रही है।

























