
काकाखबरीलाल@बसना। महासमुंद जिले के भंवरपुर निवासी संतोष पटेल को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के रायपुर संभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि आज जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम ने जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की अनुशंसा पर भंवरपुर निवासी संतोष पटेल को रायपुर सम्भाग सचिव नियुक्त किया है। बता दें कि संतोष पटेल काफी वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर क्षेत्र में काम कर रहें हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए यह दायित्व उनको सौंपा गया है। इस अवसर पर जिलेभर के पत्रकार साथियों ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित की है साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। नियुक्ति के बाद संतोष पटेल ने प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम एंव जिलाध्यक्ष बलराज नायडू सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया है और यह विश्वास दिलाया है कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर संगठन के हित में आगे अपने दायित्वों पर खरा उतरने हेतु प्रतिबध्दता व्यक्त किया।
























