सरायपाली

लोहे का धारदार फरसा लहराते युवक दबोचा गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 10/04/2023 को सूचना मिला कि वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर सरायपाली का सदानंद मिरी अपने हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर अपने घर वालो तथा मोहल्ले वालो को मारने पीटने की धमकी देकर लहराते हुये मोहल्ले में आतंक मचाये हुये है कभी की अप्रिय घटना कारित कर सकता है कि प्राप्त सूचना पर पुलिस की टीम वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर सरायपाली पहुंची और देखा कि आरोपी सदानंद मिरी अपने हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर लोगो को डरा धमका रहा था जिसे समझाने का प्रयास किया गया नहीं माना किसी तरह से आरोपी को काबू में कर आरोपी सदानंद मिरी के कब्जे से एक बांस का बेट लगा हुआ लोहे का धारदार फरसा, फरसा की लंबाई 5.10 सेमी व चौडाई 8 इंच, लकडी बेट की लंबाई 24.05 सेमी को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!