सारंगढ़: घर के परिसर से एक्टिवा स्कूटी चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सारंगढ़। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में घर के परिसर से एक होंडा एक्टिवा 6G स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम हरदी निवासी हितेश कुमार डेविड (पिता- नरेन्द्र कुमार डेविड) ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 17 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे अपनी सफेद रंग की होंडा एक्टिवा 6G (वाहन क्रमांक CG 13 AT 4948) को अपने घर के परिसर में खड़ा किया था। 18 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे उठने पर स्कूटी निर्धारित स्थान से गायब मिली।
शिकायतकर्ता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन स्कूटी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना सारंगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी की जा रही है।





























