बरमकेला :रातों-रात गायब हुई बोलेरो पिकअप, पुलिस ने शुरू की जांच

बरमकेला। थाना बरमकेला क्षेत्र के ग्राम लेन्ध्रा में घर के पास खड़ी महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लेन्ध्रा निवासी अशोक कुमार पटेल (49 वर्ष) ने थाना बरमकेला में शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम से वर्ष 2013 में खरीदी गई महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक CG 13 L 6340) को उन्होंने 17 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे अपने घर के बगल में खड़ा किया था। अगले दिन 18 जुलाई की सुबह लगभग 5 बजे उठकर देखा तो वाहन अपने स्थान पर नहीं था। आसपास तथा गांव में काफी खोजबीन करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।
शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी हुए वाहन की वर्तमान अनुमानित कीमत करीब 1.74 लाख रुपये है। वाहन का चेसिस नंबर MA1ZN2GHKD1B25878 तथा इंजन नंबर GHD1B20498 है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में वाहन की तलाश के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।





























