बसना
बसना:तालाब में डूबने से मौत


बसना। बसना थाना अंतर्गत ग्राम आमापाली में अपने परिवार के साथ नहाने गये 7 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रियांशु सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 07 वर्ष निवासी आमापाली जो अपनी दादी और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ गांव के पुराना तालाब में नहाने गया था। इस दौरान प्रियांशु तालाब में नहाते समय डूब गया। परिजन तालाब में कपड़ा धोने में व्यस्त थे। घर जाकर पूछे और देखे तो प्रियांशु सोनी नहीं था। फिर आसपास पता तलाश करने पर कहीं नहीं मिला। पुनः तालाब जाकर देखे तो प्रियांशु का शव तालाब में तैर रहा था। जिसे परिजनों द्वारा निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। जिसे डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

AD#1


























