बसना

बसना-बिलाईगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा, युवती की मौके पर मौत

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 24 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कीर्ती पटेल, निवासी ग्राम बागमाड़ा, के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग चार वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
परिजनों के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को कीर्ती घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। 13 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे सीएचसी बसना की एंबुलेंस से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि बसना-बिलाईगढ़ मार्ग पर ग्राम बोईरडीह के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई है और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के शवगृह में रखा गया है।
शवगृह पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कीर्ती को टक्कर मार दी, जिससे उसके चेहरे, कमर के नीचे के हिस्से, दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मामले की सूचना पर बसना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!