बसना

बसना:शिकायत करने की बात पर भड़का युवक, डंडे से किया हमला

बसना ।थाना क्षेत्र के ग्राम केंवटापाली में शिकायत की रंजिश को लेकर एक ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा बांस के डंडे से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केंवटापाली निवासी पीड़ित 9 जुलाई 2026 को अपने निजी कार्य से बसना गया था। शाम करीब 4 बजे जब वह वापस गांव लौट रहा था और मानिक के घर के पास पहुंचा, तभी गांव के देवारचंद पटेल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि शिकायत करने की बात कहते हुए आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए बांस के डंडे से मारपीट कर दी।
मारपीट में पीड़ित के होंठ, सिर और भुजा में चोटें आई हैं। घटना के दौरान कुमार पटेल, संतोष पटेल, रामकुमार साव सहित अन्य ग्रामीणों ने विवाद देखा और सुना। पीड़ित किसी तरह मौके से निकलकर अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों एवं परिचितों को देने के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!