बसना
बसना: बुजुर्ग की मौत


बसना (काकाखबरीलाल).भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम भैंसाखुरी में तालाब मेड के पास एक बुजुर्ग बेहोश पड़ा हुआ था। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को दोपहर देवेन्द्र सोना पिता परमानंद सोना 65 साल निवासी भैंसाखुरी खेत से आते समय तालाब मेड़ के पास बेहोश होकर पड़ा था। उसके पास बिजली खम्भा का तार टुटा हुआ था। देवेन्द्र को शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्रवाई विवेचना में लिया।

AD#1



























