बसना: रिश्तेदार को देखने गये युवक की बाईक पार


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सियाराम बारिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खुसरूपाली का रहने वाला है, खेती किसानी का काम करता हूँ कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है कि उनके पास मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्रं0 CG06GE6775 है जिसका इंजन नंबर HA10ERGHA49457 व चेचिस नंबर MBLHA10CGGHA40392 किमती 50000 रूपये है जिसे घरेलू उपयोग के लिए काम करता हूं कि दिनांक 17.06.24 को दिन में करीबन 10.00 बजे अपने उक्त मोटर सायकल से अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए आया था और अपने मोटर सायकल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के पार्किंग में खडे कर मोटर सायकल को लाक कर रिश्तेदार को देखने अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के अंदर गया करीब एक घंटे के बाद अपने रिश्तेदार को देखकर हास्पीटल से वापस आकर स्टैण्ड में जाकर देखा तो उक्त मोटर सायकल नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है मोटर सायकल चोरी होने के बाद अपने उक्त मोटर सायकल का पता बसना एवं आसपास के क्षेत्र में किया कोई पता नही चला पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























