सरायपाली

सरायपाली: अंचल के युवा कवि ललित की प्रथम काव्य संग्रह भीड़ में खोया हुं मैं का हुआ विमोचन

 

सरायपाली। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाटसेंद्री के उदीयमान साहित्यकार ललित कुमार दास के प्रथम काव्य संग्रह भीड़ में खोया हुआ मैं का गरिमामय विमोचन जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन लाल पटेल के निज निवास पर संपन्न हुआ इस वैचारिक आयोजन में मुख्य अतिथि मोंगरा किशन लाल पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद विशिष्ट अतिथि उषा लालकुमार पटेल सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास नरेंद्र पटेल अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल केदुवा एवं रीना ललित दास उपसरपंच, ग्राम पंचायत पाटसेंद्री की गरिमामयी उपस्थिति रही कृति का विमोचन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन लाल पटेल ने ललित की लेखनी की सराहना करते हुए कहा— ग्रामीण अंचल से निकलकर साहित्य के कठिन मार्ग पर अपनी पहचान बनाना प्रशंसनीय है। ललित की रचनाएं समाज का जीवंत दर्पण हैं जिन्हें आज के युवाओं को अपनी जड़ों और संवेदनाओं को समझने के लिए अवश्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने कवि के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उल्लेखनीय है कि ललित कुमार दास साहित्य जगत में अत्यंत सक्रिय हैं। उनकी आगामी साझा संकलन कृतियाँ शहीद वीर नारायण सिंह एवं भावों का संगम शीघ्र ही पाठकों के बीच आने वाली हैं। इसके अतिरिक्त, वे कई अन्य राष्ट्रीय स्तर के साझा संकलनों में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी उनकी इस निरंतर साधना को युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के अंत में कवि ललित कुमार दास ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!