खून की कमी से जूझ रहे मरीज को रक्तदान करने पहुंचे आशीष

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। एक तरफ देश कोरोना जैसे भयंकर महामारी से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ युवाओ में सेवा के भाव उमड़ रहे हैं ।
इसी कड़ी में आज आशीष त्रिपाठी जिन्होंने आज अपने जीवन में पहली बार रक्तदान का श्रीगणेश किया इन्हें बहुत दिनों से इच्छा थी रक्तदान करने की आखिरकार वो पूरा भी हो गया।
आपको बता दें कि अनसुला निवासी रत्ना सेठ जो कि खून की कमी से जूझ रही थी और भारती हॉस्पिटल सरायपाली में भर्ती थी और उन्हें B+ ब्लड की आवश्यकता थी। चूंकि ब्लड बैंक में एक्सचेंज सुविधा नही थी, रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ को सूचना मिलते ही समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर डोनरों से सम्पर्क करने में जूझ गए अंततः सरायपाली निवासी आशीष त्रिपाठी से सम्पर्क हुआ और वो अपना सारा काम निपटा कर जल्द से जल्द ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान करने पहुंच गए और रक्तदान किया। उनकी इस सेवाभाव को देखते हुए एंव प्रथम रक्तदान पर रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ की तरफ से शुभकामनाएं दी गयी।



























