सरायपाली
सरायपाली : बांध के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली. पुलिस को 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उमरिया बांध के पास लोकेश करसाल नाम का व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार करते बैठा है मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस की टीम पहुंची एक ब्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना लोकेश करसाल पिता दयानिधि करसाल जाति धोबी उम्र 24 साल निवासी उमरिया का रहने वाला बताये आरोपी के कब्जे से एक दो लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में फुल भरी हुई दो लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 400 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1


























