बसना: शादी कार्ड बांटने निकला था यूवक हाईवा चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर जानिए मामला

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाईवा चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पुर्णोबाई निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम अजगरखार मे रहती है खेती किसानी का काम करती है दिनांक 28.03.2026 को लगभग शाम 06.00 बजे के आसपास मे पति डोरीलाल निषाद अपने मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सी जी 06 जी 8378 मे बैठकर ग्राम भवंरपुर कि ओर पुत्र की शादी कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे पडकीपाली मेने रोड मे पहुँचे थे कि सामने से आ रही हाईवा क्र CG 04 PE 8131 का चालक द्वारा अपने वाहन को उपेक्षापुर्ण व उतावलापुर्वक चलाकर पति के मोटर सायकल को ठोकर भारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेट करने से आसपास लोगो के द्वारा श्याम हास्पिटल भवंरपुर में भर्ती होने की सुचना दिया गया तब श्याम हास्पिटल भवरपुर पहुँचा और देखा तो पति के दाहिने पैर मे काफी चोट लगा था एवं खुन बह रहा था श्याम हास्पिटल भंवरपुर से ईलाज चल रहा है घटना को आसपास के लोग देखे है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























