बसना

बसना:पिरदा महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने युवा सम्मेलन में लिया हिस्सा

 

बसना।पिरदा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर का भ्रमण किया। प्राचार्य डॉक्टर अमृतलाल पटेल के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री मकरध्वज राणा के नेतृत्व में महाविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने रामकृष्ण मंदिर प्रतिष्ठा के स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लिया। गौर तलब है कि यह आयोजन मंदिर प्रतिष्ठा के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया। इस एक दिवसीय आयोजन में युवाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति के पुरोधा स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। राष्ट्र निर्माण हेतु विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। उक्त आयोजन में स्वामी प्रपत्यानंद एवं अन्य विद्वानों ने अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय से कुल 10 विद्यार्थियों का दल शामिल हुआ जिसमें गंगा शेष, जेमी महाकुर, मनीषा चौधरी, प्रिया पुहुप, नीला जगत, धीरज शास्त्री, ताराचंद भोई, प्रभात बारीक, लोकेश बंजारा एवं आशीष कोसरिया शामिल थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!