बसना: यूवक के मोबाइल पर सगाई तोड़वाने को लेकर आया मैसेज मामला दर्ज

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत यूवक के मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा वाट्सएप पर सगाई तोड़वाने के उद्देश्य को लेकर अश्लील मैसेज आने का मामला सामने आया है।गोपकन्हाई चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह कुदारीदादर का निवासी है बीएससी तक पढाई किया है वर्तमान में पढाई जारी है दिनांक 23/02/26 को सगाई ग्राम नौगेडी चौकी भंवरपुर के कुमारी सरीता पटेल पिता त्रिलोचन पटेल के साथ सगाई हो गया है तथा शादी का दिनांक 19/04/26 को होना तय है कि दिनांक 22/03/2026 के दोपहर 02/09 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा सगाई तोडवाने के उद्देश्यै से मोबाईल ********** पर व्हा वाटसएप के माध्य्म से अश्लींल गंदी अभद्र भाषा एवं धमकी भरा मैसेज किया है जिसे पढकर स्वयं व परिवार को बहुत खराब लगा पुलिस ने 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























