बागबाहरा

बागबाहरा: बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए

बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।बंशी लाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 10 ग्राम नरतोरी थाना बागबाहरा जिला महामसुंद में रहता है, पुट्टी पेंटिंग का कार्य करता है, कक्षा 07 वीं तक पढ़ा है, दिनांक 21/03/2026 के सुबह 09/00 बजे अपने साथी तामेश चक्रधारी के साथ उसकी मोटर सायकल क्रमांक-CG 06 GN 6805 में बैठकर दिवाल में लगाने वाली पुट्टी और पेंट लाने के लिए मुनगासेर गया था वहां से पुट्टी और पेंट लेकर वापस अपने गांव आ रहा रहे थे मोटर सायकल को तामेश चक्रधारी चला रहा था तथा  स्वयं पुट्टी और पेंट को लेकर गाड़ी के पीछे बैठा था जैसे ही ग्राम नरतोरी मोड़ बागबाहरा पहुंचे उसी समय एक मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल को काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर हमारी मोटर सायकल में एक्सीडेंट कर दिया जिससे स्वयं और तामेश चक्रधारी गिर गये गिरने से तामेश को सिर, और शरीर के अन्य भाग पर चोटे आई थी तथा मुझे छाति, चेहरा, एवं पैर में चोटें आई थी उसी समय  उठकर एक्सीडेंट करने वाले मोटर सायकल का नंबर देखा जिसका नंबर CG-06-HE-2883 था उसके बाद  अपने रिश्तेदार को फोन करके बुलवाया कुछ देर में मेरे रिश्तेदार आये और हमलोगों को उठाकर बागबाहरा अस्पताल लेकर आये व बागबाहरा अस्पताल में दोनों का ईलाज किये उसके बाद डॉक्टर के द्वारा रिफर करने पर  महासमुंद के सोहम अस्पताल में अपना ईलाज कराये है सोहम अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा तामेश चक्रधारी को रिफर करने पर रायपुर के अमलीडीह स्थित प्रथमेश अस्पताल में तामेश को भर्ती कर ईलाज करवा रहे है, तामेश अभी भी अमलीडीह के प्रथमेश अस्पताल में भर्ती है  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!