महासुमंद

महासमुंद: तुम लोग यहां पर क्या करने  आये  हो कहकर मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।नीलकण्ठ भारती  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 10 ग्राम खरोरा में रहता हैं कक्षा 10 वीं तक की पढाई किया है । फाल सिलींग का काम करता है । दिनांक 21.03.2026 को रात्रि लडका सत्यदेव भारती अपने दोस्त घनश्यामम बांधे, विजय पटेला के साथ सीतला मंदिर के पास भजन सुनने गये थे तभी रात्रि करीब 09.30 बजे गांव का गोपी यादव वहां पर आया और बेटा एवं उसके साथी को तुम लोग यहां पर क्या करने  आये  हो कहकर  गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा । गाली गलौच देने से बेटा सत्यदेव भारती मना किया तो गोपी यादव आक्रोशित हो गया और सत्यदेव भारती को हांथ मुक्का एवं हांथ में पहने चुडा से मारपीट किया है । मारपीट से सत्यदेव भारती के सिर में चोंट लगा है । घटना को उसके साथी विजय पटेला एवं घनश्याम बांधे देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!