तुमगांव:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल जानिए मामला

तुमगांव। खमतराई के पास सड़क हादसा, तेज व लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप
बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम अवराई निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 अगस्त 2026 की शाम लगभग 5 बजे सूचना मिली कि उसके भाई प्रीतम ध्रुव का ग्राम खमतराई स्थित लक्ष्मण मंदिर के सामने किराना दुकान के पास सड़क दुर्घटना हो गई है।
सूचना मिलने पर वह अपने पिता और एक परिचित के साथ घटनास्थल पहुंचा, जहां प्रीतम ध्रुव एवं शिव ध्रुव सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। उनकी मोटरसाइकिल (CG04HV3353) क्षतिग्रस्त थी तथा दुर्घटना में शामिल बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल (CG22K1593) और उसका चालक भी मौके पर मौजूद था।
दोनों घायलों को डायल 112 की सहायता से तुमगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिव ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रीतम ध्रुव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बजाज सीटी-100 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





























