सरायपाली

बस्ती सरायपाली एवं महालपारा स्कूल में आयोजित हुआ न्यौता भोज, प्रथम जन्मदिवस पर किया गया विशेष आयोजन

काकाखबरीलाल@सरायपाली। सरायपाली क्षेत्र के बस्ती सरायपाली एवं महालपारा में एक सराहनीय एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण आयोजन देखने को मिला। शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री राजेश प्रधान तथा केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती मल्लिका प्रधान ने अपनी पुत्री के प्रथम जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक भव्य न्यौता भोज का आयोजन किया।
यह आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली, आदर्श प्राथमिक शाला महालपारा तथा वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई।


इस विशेष अवसर पर बस्ती सरायपाली के केन्द्राध्यक्ष श्री गणेश चौहान, शिक्षक श्री कमलेश कुमार निराला, आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता, सहायिका एवं रसोइया सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस आयोजन ने सामाजिक एकता, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। बच्चों के साथ इस प्रकार का उत्सव मनाना न केवल उनके चेहरे पर मुस्कान लाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।
स्थानीय लोगों एवं उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी का प्रतीक था, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!