सरायपाली: महिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर गैस सिलेंडर को माला चढ़ाकर किया विरोध प्रदर्शन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). प्रदेश एवम जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर के निर्देशानुसार सराईपाली महिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर गैस सिलेंडर को माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए प्रदर्शन किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के समन्वयक हरदीप सिंह रैना ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने तथा रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं का सही चलाना मुश्किल हो गया है साथ ही साथ राशन के दामों में बेहताशा वृद्धि से आम महिलाएं परेशान है केंद्र सरकार की नीतियों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है.
शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष हेमा श्रीवास ने कहा कि महंगाई से घर का पूरा बजट बिगड़ गया है मोदी जी ने कहा था कि गैस के दाम पेट्रोल डिसल के दाम ओर महंगाई कम करेगी पर मोदी सरकार ने आम जन के ऊपर ओर महंगाई का बोझ डाल दिया है हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं महंगाई में लगाम लगाई जाए .
कार्यक्रम में महिला काँग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सरोजनी पाणिग्राहीगोमती कुमार भाग्यवानी सागर गणेश सोना आरती चौहान सिमरनजीत कौर शकीला पूरी शांति पूरी रेखा गिरी पुनु गिरी पिंकी गिरी राजकुमार बाई ज्योति खन्ना पुष्पांजलि पटेल आदि उपस्थित थे.

























