जगदलपुर

100 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर (काकाखबरीलाल). जिले के नगरनार पुलिस ने धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास से एक सफेद रंग की इन्नोवा कार आरजे 14 टीडी 3757 की तलाशी में 100 किलो गांजा बरामद कर गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों विकास कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड़ में जेल दाखिल किया गया है।

ज्ञात हो कि 01 जुलाई को नगरनार पुलिस ने 300 किलो गांजा के साथ हरियाणा के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक एक सफेद रंग की इन्नोवा कार में मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडि़सा से जगदलपुर की तरफ आ रहे हैं।सूचना पर पुलिस ने धनपुंजी स्थित फारेस्ट नाका के पास नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों को तलाशी लेना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने ओडि़सा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की इन्नोवा कार आरजे 14 टीडी 3757 को रोककर उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी में पुलिस ने कार से 100 किलो गांजा बरामद किया है।

जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार में सवार विकास कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार सभी निवासी राजस्थान को गिरफ्तार कर पूछताछ में तीनों गांजा तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा राजस्थान बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!