सरायपाली

गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से वार

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। कांति यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  बाजारपारा सरायपाली में परिवार सहित रहती है कक्षा 05 वीं तक पढ़ी  है ।  घरेलू काम करती है, पड़ोस में राकेश ऊर्फ राजेश साहू रहता है  प्रात: 10:30 बजे घर के सामने किसी को गाली गुप्तार कर रहा था  मना की कि, क्यों यहां पर गाली गुप्तार कर रहे हो घर में औरते रहती हैं ,  फिर वह बोला तुम्हारे घर वालों को थोड़ी गाली दे रहा हूं, मना की तो अपने पास रखे सब्जी काटने वाली चाकू से  दाहिने हांथ के कलाई में कोहनी के पास मार दिया है ।  बहुत खून बह रहा था तब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली जाकर ईलाज कराई  ।   घटना को बेटा आकाश यादव एवं मोहल्ले की उषा यादव देखी व सुनी है ।  पुलिस ने118(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!