कार ने स्कूटी को मारी ठोकर स्कूटी क्षतिग्रस्त

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में नारायण ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पलसाडीह में रहता है । कक्षा पांचवी तक पढा है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 10.10.2024 के करीबन 9.00 बजे पुत्री कु0 तिलेश्वरी ध्रुव एवं उसकी सहेली विनिता भिंजराज के स्कुटी क्रमांक CG 06 GG 5447 में बैठकर कम्पयूटर सिखने तुमगांव आई थी । दिनांक 10.10.24 के करीबन 2.00 बजे मोबाईल से सूचना मिला कि आपकी पुत्री कु0 तिलेश्वरी ध्रुव का अमावश मोड के पास दोपहर में करीबन 12.00 बजे एक्सीडेंट हो गया है तब जिला अस्पताल महासमुंद में जाकर देखा पुत्री का ईलाज चल रहा था । पुत्री के सिर, पैर, हाथ, कंधा में चोट लगा है । डाक्टर द्वारा अच्छा ईलाज कराने के लिए दुसरी जगह ले जाओ कहने पर अपनी पुत्री कु0 तिलेश्वरी ध्रुव को आरएलसी अस्पताल महासमुंद में ईलाज कराने के लिए भर्ती किया ईनोवा कार क्र0 OD 15 H 8843 का चालक द्वारा अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारने से पुत्री को चोटे आई है एवं स्कुटी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना को उसकी सहेली कु0 विनिता भिंजराज एवं उसका साथी देखे है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















