सरायपाली में 22 सितंबर को उपलब्ध रहेगी अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम पढ़े पूरी डिटेल्स

सरायपाली। बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की पीडियाट्रिक टीम 22 सितंबर 2026 से सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. संतोष घोटमारे (MD, पीडियाट्रिक) तथा डॉ. दीक्षित जे. राम (शिशु रोग विशेषज्ञ, SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) शामिल हैं।
अग्रवाल नर्सिंग होम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह सुविधा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार के लिए अभिभावक विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे।
यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक/संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में उपलब्ध होगी। विज्ञप्ति में इसे बच्चों की बेहतर सेहत और बेहतर भविष्य की दिशा में एक पहल बताया गया है।





























