बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में 25 सितंबर को लगेगा यूरोलॉजी कैंप

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा मरीजों को यूरोलॉजी संबंधी परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कैंप में मूत्र एवं पथरी की जांच, किडनी की पथरी का उचित इलाज एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी रोगों का उपचार, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष संक्रमण, मूत्र नली की सिकुड़न सहित किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा पेशाब रुक-रुककर आने, लीक होने अथवा खून आने तथा पीडियाट्रिक और इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में जांच फीस मात्र 700 रुपये रखी गई है। बीपीएल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 24 सितंबर को भर्ती होने की सलाह दी गई है। सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। कैंप के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।
कैंप के संबंध में जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!