अग्रवाल नर्सिंग होम में अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधा, अब तक 5000 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जिले में सर्वाधिक 8 डायलिसिस मशीनों के माध्यम से अब तक 5000 से अधिक डायलिसिस प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।
अस्पताल में प्रशिक्षित विशेषज्ञों और अनुभवी मेडिकल स्टाफ की निगरानी में मरीजों को 24 घंटे, सातों दिन (24×7) डायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही है। आधुनिक उपकरणों एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के कारण क्षेत्र के मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है।
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि शासन की आयुष्मान भारत योजना एवं बीजू स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में स्वच्छ एवं आधुनिक डायलिसिस यूनिट के साथ मरीजों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

































